VIGYAN YATRA-SCIENCE POEMS IN HINDI REVIEW


मानव मन सदैव कविताओं में रमता रहा है। कविताएं मानव मन को न केवल लुभाती हैं बल्कि मानवीय भावनाओं को प्रेरित भी करती हैं। कविताओं में यदि विज्ञान का समावेश भी हो सोने पर सुहागा का काम करता है। सचिन चंन्द्रकुमार नरवडिया रचित " विज्ञान यात्रा - विज्ञान कविताओं का संग्रह" इसी दिशा में सराहनीय प्रयास है। विज्ञान संचार को समर्पित राष्ट्रीय संस्थान विज्ञान प्रसार में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत सचिन नरवडिया पिछले एक दशक से विज्ञान के प्रचार—प्रसार में संलग्न है। उनकी यह पुस्तक उनके अनुभवों से प्रेरित एवं जनमानस में विज्ञान के प्रसार की आवश्यकताओं को पूरा करने का अच्छा प्रयास है। विज्ञान कविताओं के इस संग्रह में 72 कविताएं हैं जो विभिन्न विषयों जैसे जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, रसायन विज्ञान, विभिन्न बीमारियों, मसालों को समेटे हुए हैं। इस पुस्तक को पेंसिकल से बने सुंदर चित्र आकर्षक बनाते हैं। चित्रों के माध्यम से कविताओं के भावों को सुंदरता से उकेरा गया है। काव्य संग्रह के छाया चित्र श्रीमती सुषमा ताम्रकार और कुमारी अद्विका वैद्य ने बनाया हैं। पुस्तक की पेज मेंकिंग पुस्तक का आकर्षक बनाती है। पुस्तक को इस लिंक पर जाकर खरीदा जा सकता है। 


पुस्तक की कीमत 225 रुपए है पर छूट का कोड COUPON के उपयोग से यह सिर्फ 138 रुपए में उपलब्ध है। यह पुस्तक सभी उम्र वर्ग के लोगों के लिए है। ऐसी विज्ञान कविताओं के रसास्वादन सभी को आनंद देगा तथा ज्ञान वर्धन भी करेगा |
Notionpress के साथ यह पुस्तक ऐमज़ान पर भी उपलब्ध हैं | 

Comments

Unknown said…
You are amazing and incredible. Taking all the words off a poem is the worst thing you can do.You are not just poet but also a great writer I read your novel "Tear Drop A Love Story" really very heart touching story your kind words warm my heart you are very creative,keep up the great work.
Thank you
I offer my thanks for your kind encouraging words. I will do my best in writing quality emotional realistic stories. Thank You

Popular posts from this blog

Exam is always on

Husband and Wife relationships

Career in Science does not mean only Doctors or Engineers